Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गुटका लाने से मना करने पर युवक ने किशोर को मारा चाकू, घायल



 रेवती (बलिया) क्षेत्र के दुर्जनपुर में गुरुवार की रात एक युवक ने गुटखा न लाने पर एक किशोर पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्वजन सीएचसी सोनबरसा पर भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल तथा उसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

 गांव के जगदीश पाल के घर बारात आयी थी। रात 9 बजे बारात में नाच देखने के लिए तेज बहादुर शाह का 15 वर्षीय किशोर रंजीत उर्फ पीयूष साह गया था। वहां पहले से मौजूद मनीष पाल ने रंजीत उर्फ पियुष से दुकान से गुटखा खरीद कर लाने को कहा, जब रंजीत ने गुटखा लाने से इंकार कर दिया । मनीष और रंजीत के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच आरोप है कि मनीष ने सीना,पीठ पर चाकू से प्रहार कर रंजीत को घायल कर दिया। घटना के संबंध में रंजीत की बहन निशा ने थाने में नामजद तहरीर दी । थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए  दबिश दी जा रही है।



पुनीत केशरी

No comments