Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाबा काशी दास की पूजा में उमड़ा जन सैलाब


गड़वार(बलिया) क्षेत्र के जनऊपुर गांव के श्री बजरंग जुनियर हाई स्कूल  के पास शुक्रवार को बाबा काशीदास पूजा का आयोजन हुआ। पूजन के मौके पर विशाल भंडारा,भजन कीर्तन  और बिरहा का कार्यक्रम एवं नारदी मुकाबला का आयोजन देर शाम तक चलता रहा।

समारोह की शुरुआत गाजीपुर से पधारे सुरेन्द्र पंथी महाराज ने अग्निदेव का आह्वान करके अग्नि प्रज्जवलन करने के साथ हुआ। फिर पंथी महाराज ने श्रद्धालुओं के शरीर पर जलते हुए खप्पर को रखकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान चन्द्रदीप यादव ने उपस्थित लोगों से बाबा काशी दास के बारे में चर्चा करते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए सभी से अपील किया तथा सभी के प्रति आभार प्रकट किया।मान्यता है कि कृष्ण अवतार में गोकुल में देवताओं के राजा इंद्र को प्रसन्न करने के लिए एक विशेष पूजा ग्रामवासियों द्वारा की जाती थी। इसका कृष्ण ने विरोध कर बंद करा दिया। इसके उपरांत उन्होंने वनसती की पूजा प्रारंभ की जो कालांतर में काशीनाथ बाबा के नाम से पूजा आज तक चली आ रही है। वन सती के पुजारी ही इस पूजा को कराते हैं,जिन्हें पंथी कहते है। यह पूजा वर्षा,पशु के निरोग,लोक कल्याण एवं सामाजिक समरसता हेतु की जाती है। इस अवसर पर जुटे श्रद्धालु जय कृष्ण एवं वन सती का जयकारा लगा रहे थे।इस अवसर पर बिरहा गायक पंकज लाल यादव व गायिका रविना रंजन ने उपस्थित जन समुदाय का बिरहा के माध्यम से मनोरंजन कराया। वहीं देर शाम श्रोताओं ने अरविंद सिंह अभियंता व अजीत हलचल के बीच दो गोला नारदीय मुकाबला का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर यजमान चन्द्रदीप यादव रहे। इस अवसर पर आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


रिपोर्ट: डी.पाण्डेय

No comments