10 वर्षीय बाल ब्रम्हचारी शास्वत शौर्य उर्फ श्याम नारायण दास बने मझौवा मठ के महंत
रेवती (बलिया) नगर के बस स्टैंड से सटे मझौवा मठ के महंत मधुसूदनाचार्य के 9 जून 2025 को ब्रम्हलीन होने पर परिवार के शास्वत शौर्य को जनपद के कोने कोने से बड़ी संख्या में आए संत महात्माओं एवं महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम रामगढ़ के 11 बटूकों की मौजूदगी में बाबा राम भद्राचार्य उर्फ बालक दास द्वारा मिल्की मठिया के बाबा राम उदार दास की उपस्थिति में दीक्षा , अभिषेक व शास्वत वेदमन्त्रोंर के साथ महंत घोषित किया गया। बाबा बालक दास द्वारा शास्वत शौर्य को महंत घोषित करने के पश्चात उनका नया नामकरण श्यामनारायण दास किया गया। परिवार के चाचा पुरूषोत्तम तिवारी व करूणानिधि तिवारी नए महंत के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान सुशील पांडेय, घनश्याम मिश्र,ओम प्रकाश तिवारी, मांझिल पांडेय, फूने तिवारी, कर्मबीर तिवारी आदि विद्वत लोग मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments