Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आकांक्षा सिंह ने बिहार के पीसीएस परीक्षा में एसडीएम पद पर चयनित होकर क्षेत्रवासियों को किया गौरवान्वित





रेवती (बलिया)  सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला ग्राम निवासी अरविंद सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह के बिहार PCS परीक्षा में SDM के पद पर चयनित किए जाने पर क्षेत्रवासी काफी गौरवान्वित है। इनका रैंक 34 है। इसके पूर्व  2026 में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में चयनित हुई थी। आकांक्षा सिंह के पिता संभलपुर उड़ीसा में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। माता रिंकी सिंह गृहिणी हैं। आकांक्षा सिंह केंद्रीय विद्यालय कानपुर से 2014 में हाई स्कूल तथा 2016 में इन्टर किया। इसके बाद बीएचयू वाराणसी से सन 2019 में ग्रेजुएशन तथा सन 2021 में अर्थशास्त्र से एम ए  किया। इनको 2019 में विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल में सम्मानित किया गया था। आकांक्षा सिंह अघैला ग्राम निवासी समाजसेवी व रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत निर्भय नारायण सिंह की भतीजी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता तथा स्वजनों को दिया हैं।





पुनीत केशरी

No comments