Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकास खंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर योगासन कार्यक्रम आयोजित




रेवती (बलिया) विकास खंड रेवती परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक कन्हैया प्रसाद, बीडीओ शकील अहमद, डॉ. दूधनाथ संग ब्लाक कर्मियों तथा ग्राम प्रधानों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण दूबे, प्रधान धनिल शाह आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत रेवती के सभासद प्रतिनिधि हीरालाल की उपस्थिति में नगर पंचायत कर्मियों ने योगाभ्यास किया। विशुनपुरा ग्राम अंतर्गत वन विभाग के नर्सरी पौधशाला परिसर में योग प्रशिक्षक आयुष चौहान की उपस्थिति में प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, भाजपा नेता कौशल सिंह, वन दरोगा पवन तिवारी, धनंजय सिंह, मुकेश पांडेय आदि ने योगाभ्यास किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा द्वारा भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन कार्यक्रम आयोजित किए गए।



पुनीत केशरी

No comments