Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर मनियर इंटर कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास




मनियर (बलिया)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः 6 बजे मनियर इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत कर्मियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।योग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता सौरभ ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी, जिला मंत्री राजेश सिंह, आरएसएस के जिला मार्ग संपर्क प्रमुख रोबिंस सिंह, खण्ड कार्यवाहक कमलेश तिवारी, बजरंग दल के रोहित चौधरी, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शुक्ला, एनसीसी कैडेट्स, नगर पंचायत के कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योग की भूमिका पर चर्चा के साथ हुआ।

 रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments