Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दर्दनाक सड़क हादसा में एक बाइक पर सवार परिवार समेत 7 लोग घायल, सभी जिला अस्पताल रेफर

 



मनियर (बलिया)। शिव चर्चा करके आ रही महिला को बचाने में  बाइक सवार युवक परिवार सहित सात लोग घायल सभी जिलाअस्पता रेफर। बताया जाता है कि क्षेत्र के रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप मनियर-बांसडीह मार्ग पर शनिवार कि देर शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों समेत कुल सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जिलाअस्पता रेफर कर दिया गया। 

बताया जाता है कि गंगापुर निवासी लक्ष्मी देवी (65 वर्ष) पत्नी शिववचन यादव शिव चर्चा से वापस आ रही थी कि गौरा बंगही स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास  तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और पलट गयी बाइक पर सवार कुल छः लोग सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर (मुइया ) गांव निवासी राजेश कुमार 35 वर्ष व  उनकी पत्नी रुक्मिणी  देवी 30 वर्ष व उनके बच्चे मनजीत 9 वर्ष, रुषि 6 वर्ष, आरूषी 4 वर्ष व माही डेढ़ वर्ष वर्ष सभी लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार,सिकंदरपुर के नवानगर मुइया निवासी राजेश साहनी अपने परिवार के साथ मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वहां से कोयलाबीर बाबा की पूजा-अर्चना कर वे अपने गांव मुईया मझौली, थाना सिकंदरपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण वाहन असंतुलित हो गया और दुर्घटना घटित हुई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस घटना में घायलों को उपचार करने एवं अस्पताल पहुंचने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव एवं  सोनू यादव की अहम भूमिका सराहनीय रही।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments