Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 11/06/2026 का पंचांग व राशिफल

 


🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 11/06/2026

🚩 दिन - गुरूवार,  एकादशी तिथि, कृष्ण पक्ष,  ज्येष्ठ ( अधिक ) मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच 🙏🏻

श्लोक 👉  श्रद्धावाननसूयश्च शृणुयादपि यो नर: |

सोऽपि मुक्त: शुभाँल्लोकान्प्राप्नुयात्पुण्यकर्मणाम् ||

( गी०/18/71 )

अर्थ 👉   वे जो श्रद्धायुक्त तथा द्वेष रहित होकर इस ज्ञान को सुनते हैं वे भी पापों से मुक्त हो जाते हैं और मेरे पवित्र लोकों को पाते हैं जहाँ पुण्य आत्माएं निवास करती हैं।

🕉️ तिथि -- एकादशी 22:39 तक तत्पश्चात  द्वादशी 

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- रेवती 08:17 तक तत्पश्चात अतिगंड

☸️ करण ---- बव  11:55 तक 

☸️करण --- बालव 22:39 तक

🕉️ योग ---- सौभाग्य 24:59 तक तत्पश्चात  अतिगंड 

☸️ वार ------  गुरूवार                          

 ☸️मास ------- ज्येष्ठ ( अधिक )  मास

☸️चन्द्र राशि --- मीन 

☸️सूर्य राशि ----- वृष

☸️ऋतु  --------- ग्रीष्म 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:11

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:59

☸️दिनमान ------ 13:48 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:12 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- ( दिन में ) 02:54 पर 

☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( रात्रि में) 02:14 पर

    🌷🌷लग्न वृष 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- वृष-- 25:52°--  मृगशिरा 

चन्द्र -- मीन -- 28:21° रेवती 

 मंगल --- मेष --22:53°--  भरणी 

बुध --- मिथुन --19:41°-- आर्द्रा 

गुरु -- कर्क --- 01:46°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- कर्क -- 02:54°--  पुनर्वसु

शनि-- मीन --18:48°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --08:37°-- शतभिषा 

केतु ---सिंह--08:37°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर बाद ) 13:49 से 15:32 तक अशुभकारक 

यमकाल 05:11 से 06:55 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 08:38 से 10:22 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:38 से 12:33 तक शुभकारक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

26+05+1 = 32 भागे 4 शेष 00 पृथ्विलोक में हवन के लिए 

शुभकारक✅✅

🔱🔱 शिव वास  लज्ञान  🔱🔱

 26+26+5= 57 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे,,,

शुभकारक✅✅

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️               गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़ अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं, गुरूवार को उत्तर दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज एकादशी तिथि है और एकादशी तिथि में चावल 🍚, मूँग की दाल, अंकुरित मूँग व सोयाबीन तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,, ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।

✳️ पंचक समाप्त 08:16 पर✳️

✴️ गण्ड मूल अहोरात्र ✴️

💢 एकादशी व्रत आज यानि गुरुवार को 💢

🌀 प्रदोष व्रत कल यानि शुक्रवार को 🌀

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

  *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

 *🐂वृष राशि>>*  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। आपकी सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और भली-भांति विश्लेषण करने की ख़ासियत को लोग सराहेंगे। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुँचा सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी यू 

आज पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। 

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। 

 आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो गा गी 

आज बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। 

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो दा 

आज अपनी सेहत का ख़याल रखें। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments