Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्नी से बड़ा दर्जा मां का होता है : किशोरी प्रज्ञा पांडेय



रेवती (बलिया) नौवाबरा गांव के घरभरन बाबा व मां अस्कामिनी धाम में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ परिसर में प्रवचन करते हुए किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि पत्नी से बढ़कर मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है । पहले मां का स्थान तब उसके बाद पत्नी का स्थान शास्त्र कहता है एक स्त्री का धर्म होता है सास ससुर व पति को भोजन कराने के बाद वह स्वयं भोजन करने बैठे। यह हर माता को अपने घर परिवार में करना चाहिए। उस घर में लक्ष्मी निवास करती है सुख संपत्ति की वृद्धि होती है खुशियां आती है उस घर में बरकत होती है उस घर की शोभा और बढ़ जाती है यहां तक की शास्त्र कहता है कि वह घर धरती पर ही स्वर्ग के समान है वह घर एक मंदिर की तरह है।




पुनीत केशरी

No comments