Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धोखाधड़ी से निकाली गई 44 हजार धनराशि को शिकायत कर्ता के खाते में पुलिस ने करारा वापस



रेवती (बलिया)  धोखाधड़ी से निकाली गई 44 हजार की धनराशि को पुलिस की साईबर टीम द्वारा शिकायतकर्ता के खाता में वापस कराया दिया गया।

क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह ने अक्टूबर 2025 में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 85 हजार रुपए स्थानांतरित करा लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल साईबर सेल बलिया संजय वर्मा के निर्देश पर थाना रेवती पुलिस द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल व कांस्टेबल शिव प्रसाद के प्रयास के चलते शिकायतकर्ता के खाते में धोखा धड़ी से स्थानांतरित कराईं गई राशि में 44  हजार रुपए वापस करा दिए गए। रूपया वापसी पर शिकायतकर्ता ने बलिया व रेवती के साईबर सेल पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।



पुनीत केशरी

No comments