पुलिस ने घाघरा किनारे लगभग 8,000 लीटर अवैध लहन, कच्ची शराब कि भठ्ठियाँ को किया नष्ट
मनियर, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत थाना मनियर की पुलिस टीम ने रविवार को घाघरा नदी के किनारे बॉर्डर पर छापामारी कर लगभग 8,000 लीटर अवैध लहन तथा की कच्ची शराब कि अवैध भठ्ठियाँ नष्ट कर दीं। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गयी। लेकिन मौके पर कोई भी व्यक्ति शराब बनाते हुए नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि यह अभियान स्थानीय लोगों की सुरक्षा व अवैध कारोबार पर रोकथाम हेतु नियमित रूप से चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे कड़े कदम उठाते रहेंगे। नष्ट किए गए लहन की मात्रा लगभग 8,000 लीटर आंकी गई है।
लहन नष्ट करने वाली टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी उप निरीक्षक ब्रजेश राय, उप निरीक्षक सुधीर चौहान, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश पाठक, कांस्टेबल अभिषेक दूबे, कांस्टेबल आनन्द, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल संदीप कुमार, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल रोहित यादव, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल दीपक, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल दीपक पटेल, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल हरिकेश यादव, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल चन्दन गुप्ता, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल राहुल निषाद, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल सिकेन्द्र गुप्ता व रिक्रूटमेंट कांस्टेबल विवेक (सभी थाना मनियर) रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments