Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 9870 रुपए कराए वापस,साइबर ठगी के मामले में गड़वार पुलिस को लगातार मिल रही सफलता




गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई  से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए थाना प्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।

थाना क्षेत्र के सवन गांव निवासी पीड़ित जयमंगल राम के ग्रामीण बैंक के  खाते से 27 फरवरी को फर्जी तरीके से धोखा देकर नौ हजार आठ सौ सत्तर रुपए स्थानांतरण करा लिया गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई,साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 11 जून को धोखाधड़ी की गई  नौ हजार आठ सौ सत्तर रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के  नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज,हे.कां.भीम कुमार,कां.विवेक कुमार यादव,कां. लवकुश गुप्ता,महिला आरक्षी रागिनी यादव आदि शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments