Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ABVP (एबीवीपी) का पुनर्गठन, नगर अध्यक्ष नियुक्त हुए सामंत कुमार




मनियर (बलिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मनियर इकाई का पुनर्गठन कैप कार्यालय पर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस पुनर्गठन के बाद सर्व सम्मत से सामंत कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार चौधरी को नगर मंत्री और अश्विनी कुमार को एसएफडी प्रमुख के पद पर चयन किया गया। इसके अलावा संगठन के विभिन्न पदों पर अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।पुनर्गठन समारोह में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री रंजीत, सहसंयोजक अभिषेक, उपाध्यक्ष नगर मनियर कंचन और आरएसएस जिला मुख्य मार्ग संपर्क प्रमुख रविनेश प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नई टीम को संगठनात्मक दायित्वों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। उक्त जानकारी एबीवीपी के नए नगर मंत्री रोहित कुमार चौधरी ने मीडिया को दी।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments