Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ सम्पन्न,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

 



गड़वार(बलिया) क्षेत्र के करमपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। नौ दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लिया। यह आयोजन चार जून से शुरू हुआा था, जिसमें यज्ञाचार्य पं. गणेश शास्त्री ने अपने सानिध्य में प्रतिदिन यज्ञ और कथा का संचालन किया। कथा के दौरान बालक दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं,धर्म के सिद्धांतों,भक्ति के महत्व और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक के मुखारविंद से निकले अमृत वचन सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में पूरी तरह सराबोर हो गए। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाधीश अनामानंद जी महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर अपने परिवार,समाज और देश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। समापन पर वहां पधारे संतों को अंगवस्त्र,दक्षिणा और स्मृति चिह्न भेंटकर विदा किया गया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments