थाना समाधान दिवस में आए 4 मामले, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में कुल चार मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एक चोरी का मामला था, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त चार मामलों में से तीन राजस्व विभाग से संबंधित थे,जबकि एक मामला चोरी का था। पुलिस प्रशासन ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं,राजस्व से जुड़े तीनों मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्हें शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना है। इसका लक्ष्य है कि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।थाना प्रभारी हितेश कुमार की अनुपस्थिति में थाना दिवस की अध्यक्षता प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल हफीज खान ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments