Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा ने संगठन पर कसा कमर, विधायक ने बैठक कर बूथ-स्तर तक जिम्मेदारियों की की समीक्षा

 



मनियर, बलिया। क्षेत्र के रानीपुर स्थित बांके बिहारी पैलेस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में बॉसडीह की विधायक एवं भाजपा नेत्री केतकी सिंह मुख्य अतिथि रहीं।बैठक में बूथ प्रभारी, सखी केंद्र प्रभारी, संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। केतकी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कारण उनकी मान-प्रतिष्ठा बनी है और संगठन की वजह से ही वे विधायक हैं। उन्होंने संगठन को किसी भी पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और सशक्त करना आवश्यक है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ दुर्बलता है।वहा मजबुत करने पर विशेष बल दिया। विधायक ने यह भी बताया कि विपक्ष जो वर्षों में विकास नहीं कर पाया, वही काम उनकी सरकार ने चार वर्षों में पूरा कर दिखाया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी शारदानंद साहनी ने विधायक केतकी सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी ने जिला कार्य समिति के महामंत्री राजेश सिंह, श्रीनिवास मिश्र, गोपाल जी, कमलेश उपाध्याय, लड्डू पाठक, अशोक पाठक, पिंटू सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष साहिल सिंह, मनीष तिवारी, राजकुमार गुप्ता, शितांशु गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदानंद साहनी और संचालन सीतांशु गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments