Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार



 

रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को स्थानीय पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक द्वारा डरा धमका के दुष्कर्म किए जाने के संबंध में बीते 5 जून को तहरीर दिया था। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। थानाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को सुबह गश्त के दौरान विवेचना से संबद्ध वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर  जोड़ा पुल के समीप से मामलें में वांछित तारकेश्वर उर्फ मालिक पासवान निवासी गांव झरकटहा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।




पुनीत केशरी

No comments