Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 10/06/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 10/06/2026

🚩 दिन - बुधवार,  दशमी तिथि, कृष्ण पक्ष,  ज्येष्ठ ( अधिक ) मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच 🙏🏻

श्लोक 👉  अध्येष्यते च य इमं धर्म्यं संवादमावयो: |

ज्ञानयज्ञेन तेनाहमिष्ट: स्यामिति मे मति: ||

( गी०/18/70)

अर्थ 👉  और मैं यह घोषणा करता हूँ कि जो हमारे पवित्र संवाद का अध्ययन करेंगे वे ज्ञान के समर्पण द्वारा (अपनी बुद्धि द्वारा) मेरी पूजा करेंगे, ऐसा मेरा मत है।

🕉️ तिथि -- दशमी 25:00 तक तत्पश्चात एकादशी 

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- उ०भाद्रपद 09:22 तक तत्पश्चात रेवती 

☸️ करण ---- वणिज 13:55 तक 

☸️करण --- विष्टिभद्र 25:00 तक

🕉️ योग ---- आयुष्मान 06:29 तक तत्पश्चात सौभाग्य  

☸️ वार ------  बुधवार                          

 ☸️मास ------- ज्येष्ठ ( अधिक )  मास

☸️चन्द्र राशि --- मीन 

☸️सूर्य राशि ----- वृष

☸️ऋतु  --------- ग्रीष्म 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( उत्तर गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:11

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:59

☸️दिनमान ------ 13:47 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:13 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- ( दिन में ) 01:50 पर 

☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( रात्रि में) 01:34 पर

    🌷🌷लग्न वृष 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- वृष-- 24:55°--  मृगशिरा 

चन्द्र -- मीन -- 14:27° उ०भाद्रपद 

 मंगल --- मेष --22:09°--  भरणी 

बुध --- मिथुन --18:26°-- आर्द्रा 

गुरु -- कर्क --- 01:34°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- कर्क -- 01:44°--  पुनर्वसु

शनि-- मीन --18:43°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --08:40°-- शतभिषा 

केतु ---सिंह--08:40°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर बाद )  12:05 से 13:49 तक अशुभकारक 

यमकाल 06:55 से 08:38 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 10:22 से 12:05 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त ----नहीं है।

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

25+04+1 = 30 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए 

अशुभकारक❌❌

🔱🔱 शिव वास  लज्ञान  🔱🔱

 25+25+5= 55 भागे 7 शेष 06 सभायां,,,

अशुभकारक❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️               बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो पिस्ता अथवा धनिया खाकर यात्रा कर सकते हैं, बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

बुधवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज दशमी तिथि है और दशमी तिथि में कलम्बी ( करेमू या जलकर्मी 🌱) तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,, ऐसा करने से बुद्धि का नाश होता है।

✳️ पंचक अहोरात्र ✳️

✴️ गण्ड मूल प्रारम्भ 09:21 पर ✴️

💢 एकादशी व्रत कल यानि गुरुवार को 💢

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

  *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत फ़ायदा होगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

 *👭मिथुन राशि>>* का , की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। मुमकिन है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।  यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। अगर आज आपका रुख़ विनम्र और सहयोगी है, तो आपको अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा , री , रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में इज़ाफ़े से फ़ायदा होगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो , ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

  आज बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। दोस्तों का साथ राहत देगा। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

 ⚱️*कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments