श्रीमद्भागवत कथा महापुराण की सप्ताह ज्ञान की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने किया भोजन व प्रसाद ग्रहण
रेवती (बलिया) नगर के वार्ड नंबर 14 दक्षिण टोला में स्थित बालेश्वरधाम मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व रात्रि यज्ञाधीश रामभद्र करपात्री महाराज, कथा ब्यास पंडित हरिश चौबे वाराणसी को आयोजक डॉ शशिकांत तिवारी, पूर्व सभासद शंभू कान्त तिवारी, नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी डॉ. आरबीएन पांडेय, भोला ओझा आदि द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश तिवारी, अरूण तिवारी, गोपाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments