Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गंगा में डूब रहे व्यक्ति को होमगार्ड ने बचाया, जिला कमाण्डेन्ट ने किया सम्मानित




बलिया। गंगा दशहरा के पवित्र अवसर पर शिवरामपुर घाट पर डूब रहे एक व्यक्ति को  ड्यूटी के दौरान नगर कम्पनी बलिया के होमगार्ड त्रिभुवन कुमार वर्मा ने साहसिक कार्य करते डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई। उनके इस वीरतापूर्ण कार्य की सराहना हुई। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड बलिया आयुष सिंह ने 5 शुक्रवार को अपने कार्यालय में बहादुर होमगार्ड को बहादुरी और साहसिक कार्य के लिए  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय हो कि 26 मई 2026 को गंगा दशहरा के दिन शिवरामपुर घाट पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक व्यक्ति गंगा नदी में डूबने लगा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड  ने अचानक गंगा नदी में कुछ दूर डूबते हुए एक व्यक्ति को देखा। बिना एक पल गंवाए उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगाई और कड़ी मेहनत से डूबते व्यक्ति को किनारे तक लाए। इस साहसिक कार्य से वो व्यक्ति  का जान बच गया। होमगार्डस जिला कमांडेंट आयुष सिंह ने कहा, "होमगार्ड द्वारा प्रदर्शित वीरता एवं जनसेवा की भावना अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है।" उनके इस साहस, सूझ-बूझ और कर्तव्यनिष्ठा की विभाग स्तर पर और जनपद स्तर पर गहरी सराहना की गई है।यह घटना सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और साहस की जीती-जागती मिसाल है। जब सामान्य नागरिक अपने कर्तव्य से परे जाकर दूसरों की जान बचाते हैं, तो यह समाज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बन जाता है।  त्रिभुवन कुमार वर्मा का कार्य हमें याद दिलाता है कि अपने ड्यूटी के साथ साथ मानव सेवा करना भगवान की ड्यूटी है।



By- Dhiraj Singh

No comments