सोनम सिंह को पीएचडी की उपाधि मिलने से क्षेत्रवासी गौरवान्वित
रेवती (बलिया) जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में सहतवार निवासी पूर्व अध्यापक शिवजी सिंह की पुत्रबधु सोनम सिंह को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि से सोनम सिंह अब डां सोनम सिंह बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासी गौरवान्वित है।
डां सोनम सिंह ने समाजशास्त्र विषय में " नाभकिय परिवारों का उभरता परिदृश्य" पर शोध कार्य पूरा किया। बीते चार जून को आयोजित फाईनल वाईसा में विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से आए विषय विशेषज्ञ डॉ ओम प्रकाश भारती तथा डॉ रत्नाकर शुक्ला, शोध निर्देशक डॉ गौरीशंकर द्विवेदी ने शोध कार्य का मूल्यांकन किया।
इस दौरान समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह, जएनसीयू के डीन डॉ सत्य प्रकाश , डॉ रामनरेश, डॉ राजेश्वर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ सोनम सिंह को कुलपति तथा अन्य विशेषज्ञों द्वारा सम्मानित किया गया। डां सोनम सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सास ससुर को दिया हैं। जिन्होंने उन्हें बहु की जगह अपनी बेटी के समान सहयोग व प्रेरणा दिया है।
पुनीत केशरी


No comments