Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिजली कटौती व जर्जर तारों से नाराज लोगों ने उपकेन्द्र का किया घेराव,आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

 




रतसर (बलिया) बिजली की अघोषित कटौती, नगर में जर्जर विद्युत तारों और कर्मचारियों की कमी को लेकर शनिवार को किसान फोर्स व सभासदों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुबह 10 बजे से ही उपकेंद्र परिसर में बैठ गए और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग करने लगे।

धरने की सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) पंकज कुमार भारती व एसडीओ दीपक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे व प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने अघोषित बिजली कटौती में सुधार, कर्मचारियों की कमी दूर करने तथा जर्जर तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

धरना समाप्त होने के बाद एक्सईएन पंकज कुमार भारती ने सभासदों के साथ पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर जर्जर तारों और विद्युत खंभों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही आवश्यक सुधार कराने का भरोसा दिलाया। बताते चले कि गर्मी के मौसम शुरू होते ही नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर किसान नेता ए.के. सिंह,सभासद फैजी अहमद,अरशद नवाज,संजय सिंह, शिवलाल गोंड, मनोज कुमार,श्याम बिहारी राजभर, नीरज राजभर, अशोक कुमार गुप्ता,सर्वजीत भारद्वाज,प्रिंस सिंह, शादाब अहमद, प्रिंस भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments