Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान महायज्ञ शुरू

 



गड़वार(बलिया) क्षेत्र के करमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ को लेकर वृहस्पतिवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे राधे-राधे के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान बना रहा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने खरहाटार स्थित  शिवमंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में गंगाजल भरा गया। इसके बाद शोभायात्रा ठीकापर,जनऊपुर, कोठियां,सोनबरसा, केशरीपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां आचार्य पं. गणेश तिवारी ने अपने सहयोगी आचार्यगणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के वेदी पूजन कराते हुए मंडप प्रवेश कराया। वहीं पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालु सुसज्जित घोड़े,गाजे-बाजे और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाधीश श्री 1008 स्वामी अनामानंद महाराज ने बताया कि गीता ज्ञान महायज्ञ सप्ताह जनकल्याण और विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं कथा वाचक बालक दास जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन आध्यात्मिक प्रवचन और भजन संध्या का भी आयोजन होगा। वहीं शुक्रवार को पंचाग पूजन, अरणी मंथन होगा। इस अवसर पर विपुल पाठक, शुभम तिवारी,ओम जी तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments