साइबर ठगी के पीड़ित को मिली राहत,गड़वार पुलिस ने वापस कराए सात हजार नौ सौ रुपए
गड़वार(बलिया) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए थाना प्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।
थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी पीड़ित अमित कुमार यादव के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 3 अप्रैल को फर्जी तरीके से धोखा देकर सात हजार नौ सौ अठारह रुपए स्थानांतरण करा लिया गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई,साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 26जून को धोखाधड़ी की गई सात हजार नौ सौ अठारह रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।
राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments