सौहार्द पूर्णक रेवती में निकला मुहर्रम का जुलूस
रेवती (बलिया) नगर के बिचलागढ स्थित ताजिया चबूतरा पर बुढ़वा ईमाम बड़ी मस्जिद ताजिया से बाड़ीगढ तथा कोलेन पांडेय के टोला ताजियों का मिलान के पश्चात क्रमशः ताजियादार मजहर अंसारी, मुन्ना मिस्त्री, गुला मिया के नेतृत्व में मुहर्रम का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परिक्रमा मार्ग पर दिन में चार बजे प्रस्थान किया। बड़कागढ़, दक्षिण टोला, महादेव स्थान, मौनी बाबा,पावर हाउस,बस स्टैंड, थाना, बड़ी बाजार, बीज गोदाम, उत्तर टोला के रास्ते दह उस पार कर्बला के प्रस्थान किया।
अखाड़े में शामिल युवक या हुसैन के नारा लगाते हुए जगह जगह लाठी डंडे के साथ शारिरिक शौष्ठव का प्रदर्शन किया। इस दौरान अखाड़ादार, मुन्ना खां, मेराज अंसारी , नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, सभासद प्रतिनिधि साजिद अंसारी, समाजसेवी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। शान्ति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल मय हमराह फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
पुनीत केशरी


No comments