Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अपहरण के मामले से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार



रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा अपहरण के मामले से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी एक व्यक्ति ने 23 जून को पुलिस में तहरीर दिया था कि श्रीनगर गांव निवासी गोलू कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जांच रही थी। विवेचक उप निरीक्षक झुना सिंह मय हम राह कांस्टेबल शिवम यादव, विशाल गौतम के साथ शुक्रवार की सुबह गश्त में तलाश अभियुक्त निकले थे। मुखबिर की सूचना पर गोलू कुमार को दलछपरा स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के साथ चालान न्यायालय कर दिया गया।




पुनीत केशरी

No comments