अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर व एक लोडर को पुलिस ने किया सीज
रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर व एक लोडर को पुलिस द्वारा सीज करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
मुखबीर की सूचना पर नायब तहसीलदार बैरिया उदय कुमार संग थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने झरकटहा क्षेत्र में बिना वैध कागजात व परमिट में अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर व एक लोडर को मौके पर जब्त कर सीज कर दिया गया।
पुनीत केशरी



No comments