दो दिन से लापता 35 वर्षीय व्यक्ति का क्षत विक्षत मिला शव
रेवती (बलिया) क्षेत्र के भाखर गांव में एक व्यक्ति के बगीचे के समीप दो दिन से लापता 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चें एक व्यक्ति के बगीचे में जामुन बीन रहें थे। बगीचा के समीप एक व्यक्ति का शव देख हल्ला कर गांव वालों को सूचना दिए। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने आस पास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की। गांव निवासी मृतक के भाई विनोद पाठक ने चेहरा व कपड़े से शव की शिनाख्त अपने भाई रिन्कू पाठक के रूप में की। पुलिस को बताया कि दो दिन से यह घर से गायब थे। हम लोग अपने स्तर से खोज कर रहे थे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया की शव काफी क्षतिग्रस्त है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नही मिली है।
पुनीत केशरी


No comments