एनबीडब्ल्यू वारंट के आरोपी को मनियर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
मनियर (बलिया)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक और सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में मनियर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक इस्माईल शेख, कांस्टेबल जगदीश पटेल एवं आरक्षी हरेराम की टीम ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मुकदमा संख्या 1782/2021 के अनुपालन में थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी वारंटी खुशी लाल चौरसिया (62) को मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments