नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई मौत के विरोध में निकला कैंडील मार्च, अपराधियों को फांसी देने की मांग
मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के नव निर्मित दुर्गामंदिर से गुरूवार कि देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया जो पूरे बाजार में भ्रमण के बाद समाप्त हुआ। बताया जाता है कि राजस्थान के श्री गंगानगर में कुछ दिन पुर्व एक 13 वर्षीय नाबालिक लड़की अपनी सहेली से मिलने निकली थी उसे कुछ लोगों ने सामुहिक दुस्कर्म का शिकार बनाया इसके बाद उसकी मौत हो गई इसके विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया और बेटी की पक्ष में नारे लगाए तथा अपराधियों की फांसी की सजा की मांग की। इस अवसर पर दिवंगत नाबालिक बेटी को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय राजभर, राजू राजभर, रणजीत बहादुर सिंह उर्फ दीपु सिंह, मनोज तिवारी बबलु राजभर, संतोष चौहान, अशोक राजभर, बंसत चौहान, मुन्ना पासवान, आर पी यादव, सतीश राम, राजीव भारतीय नंदलाल राजभर, छितेश्वर राम, नीतीश राजभर, अशोक राम, राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments