Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग झूलसे



मनियर, बलिया। रविवार को दोपहर करीब शाम पाच बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों का हल्के रूप से झुलसने का समाचार प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि धसका निवासी चंद्रावती देवी 32 वर्ष पत्नी विनोद एवं जितेंद्र राजभर 50 वर्ष बिजली गिरने से हल्का रूप से झुलस गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया जहां से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली नीलगिरी के पेड़ पर गिरी उस दौरान चंद्रावती देवी चौखट पर बैठकर मोबाइल चला रही थी और जितेंद्र राजभर साइकिल धो रहे थे।कुछ लोगों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से दोनों लोग भयभीत हो गए। चंद्रावती देवी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।यह भी बताया जा रहा है कि वहां पर सौर ऊर्जा का प्लेट लगा हुआ है जिसमें अर्थिंग नहीं है बिजली जिसके कारण आकाशीय बिजली गिरने का हादसा हुआ ।वास्तविक कारण जो भी हो लोग  अपने-अपने तरह से चर्चा कर रहे हैं। 


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments