Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दाढ़ी बनाने से इनकार पर नाऊ को बगीचे में ले जाकर बेरहमी से पीटा, चार नामजद सहित अन्य पर मुकदमा

 


मनियर (बलिया)। क्षेत्र के बहदुरा गांव में दाढ़ी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, बहदुरा गांव स्थित एक सैलून पर गांव के उत्तर टोला के कुछ युवक दाढ़ी बनवाने पहुंचे। उस समय सैलून पर पहले से ग्राहक मौजूद थे। नाऊ गुलशन ठाकुर ने युवकों से कहा कि पहले से नंबर में लगे लोगों की दाढ़ी बनाने के बाद ही उनकी बारी आएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

आरोप है कि अगले दिन 27 जुलाई को लगभग तीन बजे गांव का बिक्की प्रजापति दुकान पर पहुचा। गुलशन ठाकुर और उनके भाई रोशन ठाकुर को दाढ़ी बनवाने के बहाने दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में ले गया। वहां पहले से विपिन प्रजापति, सोहराब अली, पिंटू राजभर तथा चार-पांच अन्य युवक मौजूद थे।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों, कड़ा और फाइटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना के संबंध में घायल दोनों भाइयों के चाचा गुंजन ठाकुर  ने मनियर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments