ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत
रेवती (बलिया) सहतवार रेवती रेलवे स्टेशन के बीच दतौली गांव के सामने बुधवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त चौधरी ने बताया कि मृतक का रंग हल्का सांवला गेहुंआ, दाहिने हाथ पर चोट के निशान तथा नीले रंग का की शर्ट पहने हुए है ।
पुनीत केशरी


No comments