नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
मनियर, बलिया ।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को सफलता मिली ।थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 01 जुलाई एक गांव निवासी प्रार्थिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी बेटी उम्र करीब 16 वर्ष है दिनांक 25जून को समय 15.00 बजे दिन में छोटू हरिजन पुत्र शिव दयाल हरिजन निवासी नूरपुर ढाला थाना हल्दी जनपद बलिया ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है । प्रार्थिनी अभी तक अपनी लडकी की खोजबीन करती रही लेकिन अभी तक नही मिली । प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठना किया गया एवं तत्परता से खोज-बीन प्रारम्भ की गयी । थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी एवं पीड़िता/अपहृता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 87,64(2)M बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास लगातार किया जा रहा था ।इसी क्रम में बुधवार को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 वंशराज सिंह मय हमराह का0 अभिषेक दुबे, का0 अभिषेक पाण्डेय के द्वारा क्षेत्र में देखभाल, शांति व्यवस्था ड्यूटी, पर थे कि थाना मनियरसे संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू कुमार राम पुत्र शिव दयाल राम निवासी नीरुपुर ढाला थाना हल्दी जनपद बलिया की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा से रवाना होकर बस स्टैण्ड मनियर पर मौजूद थे। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के संबंध में पूर्व में प्राप्त अभियुक्त के फोटो एवं हुलिया के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों, बस स्टैंड, बाजार एवं आने जाने वाले राहगीरो व भीड भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास के जरिये एक गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि जिस अभियुक्त छोटू कुमार राम पुत्र शिव दयाल राम की तलाश की जा रही है तथा जिसका फोटो पूर्व में दिखाया गया था वह इस समय मनियर बस स्टैण्ड के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के थोडा आगे खडा है जो किसी वाहन के आने के इंतजार मे है तथा कहीं भागने की फिराक में है । इस सूचना पर मनियर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments