Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आखिरकार पुलिस प्रशासन की देखरेख में घोंघा चट्टी पर खुली देशी शराब की दुकान

 



मनियर, बलिया । क्षेत्र के घोंघा चट्टी पर अस्थाई बंद देशी शराब की दुकान  को बुधवार को भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन की देखरेख में निर्धारित समय पर दुकान खुलवाई गयी उपद्रवी द्वारा कोई तोड़फोड़ ना हो इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौजूद रही। इस दौरान थाना बांसडी रोड, सहतवार, बांसडीह कोतवाली, रेवती, मनियर सहित कई थाने की फोर्स उपस्थिति रही पुलिस  शराब की दुकान को चारों तरफ से घेराबंदी की हुई थी वही भारी मात्रा में महिला पुलिस की भी मौजूदगी रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। गौरतलब हो कि घोंघा चट्टी पर देशी शराब की दुकान खोलने के निर्देशित था बताया जाता है कि यह दुकान पहले डुही मुसी (डुहिया)  मंगल पुरा में खोलने पर विरोध का सामना करना पड़ा इसके बाद लगभग एक सप्ताह से घोघा चट्टी पर खोला गया। घोघा चट्टी पर दारू की दुकान ना खुले इसके लिए देवर गांव के पुरूष व महिलाओं ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। कुछ दिन के लिए अस्थाई रूप से दुकान को बंद कराया गया था मंगलवार को एसडीएम बांसडीह व क्षेत्र अधिकारी बसंडीह एव अबकारी विभाग की उपस्थिति में देवर पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ बैठक भी हुई  लेकिन मामला नतीजा निकला। महिलाओं ने कहा था कि किसी भी कीमत पर दुकान खोलने नहीं देंगे वही प्रशासन ने पहले महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात जब नहीं बनी तो कहा कि बुधवार से दुकान हर हाल में खुलेगी। बुधवार की सुबह 8:00 बजे से ही पुलिस प्रशासन का जमावड़ा शराब की दुकान पर होने लगा।  पुलिस छावनी में तब्दील प्रशासन ने निर्धारित समय 10:00 बजे देशी शराब की दुकान को खुलवाया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी देख विरोध प्रदर्शन करने वाले का कहीं अता-पता नहीं चला।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments