ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार घायल
रेवती (बलिया) नगर के मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार की देर सायं ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय भाखर गांव निवासी दिनेश सिंह घायल हो। जबकि बाईक पर बैठा उनका 2 वर्षीय नाती दीपांश बाल बाल बच गया।
दिनेश सिंह रेवती बाजार से कुछ सामान की खरीदारी कर नाती संग बाईक से गांव भाखर जा रहे रहें थे। बाजार से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर मठिया चंद्रमौली महादेव मंदिर के समीप सड़क थोड़ा ऊंचा होने के चलते उसका कील टूट गया। इसी दौरान गांव जा रहे दिनेश सिंह बाईक सहित ट्रैक्टर के अगले पहिए के नीचे गिर गए। आस पास के लोग तत्काल उन्हें खींच कर बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। जबकि उनका नाती बाल बाल बच गया।
पुनीत केशरी


No comments