हत्या के प्रयास में बाल अपचारी गिरफ्तार,गड़वार पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित बाल अपचारी को गुरुवार की सुबह अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 182/2026 में धारा 103(1), 109(1) एवं 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपित वांछित था।थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में रतसर चौकी प्रभारी बाँक बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपित बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बाल अपचारी को न्यायालय भेज दिया गया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments