ईंट भट्ठे के झाड़ियों में मिलीं 11 पुरानी इक्साईड बैटरियां, पुलिस ने कब्जे में लिया
मनियर (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के पूरवे विक्रमपुर दक्षिण में शुक्रवार सुबह करीब ईंट-भट्ठे के गड्ढे के पास झाड़ियों में 11 पुरानी बैटरियां मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में बैटरियां देख इसकी सूचना मनियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा की मदद से सभी बैटरियों को एकत्रित कर थाने ले आई।बैटरियों के मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों का कहना है कि इस प्रकार की बैटरियां प्रायः मोबाइल टावरों या अन्य सरकारी संस्थानों में बिजली बैकअप के लिए उपयोग की जाती हैं। हालांकि, इनके वहां तक पहुंचने और झाड़ियों में फेंके जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बरामद बैटरियां कंडम (पुरानी/अनुपयोगी) हैं। फिलहाल इनके संबंध में कोई अन्य जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments