निर्माणाधीन मकान के बाहर से बंद गेट के अंदर खड़ी दो ई-रिक्शा का एक लाख तीस हजार की दो बैट्री चोरी
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के मठिया बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश केशरी के भटवलिया परसिया स्थित निर्माणाधीन गेट बंद मकान के अंदर खड़ी दो ई- रिक्शा का दो बैट्री कीमत लगभग एक लाख तीस हजार को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया।
पुलिस को दी गई तहरीर में राजेश केशरी ने बताया कि मेरा दो ई रिक्शा है। जिसे किराए पर अलग अलग ड्राईवर चलाते हैं। शुक्रवार की रात 8 बजे मकान के अंदर ई रिक्शा खड़ी कर आगे का लोहे का फाटक बंद कर अपने घर मठिया बाजार आ गया। शनिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान का गेट खोल कर देखा कि एक ई रिक्शा का लिथियम बैट्री वजन 80 किलो तथा दूसरे ई रिक्शा का 20 ,20 किलो के चार बैट्री कीमत लगभग एक लाख तीस हजार रुपए गायब थे। तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दिया।
बताया कि एक मंजिला छत के ऊपर आगे रेलिंग नही है इसी का फायदा उठाकर बाहर से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते नीचे मकान में प्रवेश कर अज्ञात चोर ई रिक्शा का बैट्री खोल ले गए। आस पास के लोगों का कहना है कि किसी वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस द्वारा इसकी की जांच की जा रही है।
पुनीत केशरी


No comments