Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नन्हें मुन्ने बच्चो के संग नायब तहसीलदार व पुलिस के जवानों ने निकाला तिरंगा यात्रा



मनियर, बलिया। प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर बलिया के बच्चों द्वारा धूमधाम से मंगलवार के दिन तिरंगा यात्रा निकाला गया ।तिरंगा यात्रा की शुरुआत नायब तहसीलदार बांसडीह आशीष कुमार सिंह एवं थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। आगे आगे नायब तहसीलदार एवं पुलिस के लोग तिरंगा यात्रा के आगे चल रहे थे तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मनियर बस स्टैंड पहुंची।वहां से वापस लौट गई तिरंगा यात्रा में बच्चे विभिन्न प्रकार के नारे लगा रहे थे ।तिरंगा हमारी शान है घर-घर की पहचान है आदि। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार  एवं उपनिरीक्षक को अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनिपाल ने स्वागत किया। रैली में प्रमुख रूप से अध्यापक चंद्रमा मिश्रा, देवेंद्र वर्मा ,सुनिल भारद्वाज ,अनिल पाठक अजीत सिंह आशुतोष मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments