Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया सफल खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 



मनियर (बलिया)।  पुलिस ने कस्बा मनियर और छितौनी क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, रियलमी नार्जो N53 मोबाइल, नकदी, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा अन्य सामान बरामद किया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी के घटना के खुलासा के लिए  गठित पुलिस टीम ने 6 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर एक तिजिया बारी मैदान से हरिजन बस्ती निवासी धनंजय कुमार (21 वर्ष)  को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने 22/23 जुलाई की रात मनियर स्थित सूरज मेडिकल स्टोर से नकदी व बैग तथा 3 अगस्त की रात छितौनी नहर स्थित अंडे की दुकान से गैस सिलेंडर, मोबाइल और नकदी चोरी करने के साथ ही पास की किराना दुकान से भी नकदी व सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकानों के ताले तोड़ने के लिए पिलास, रिंच और पेचकस का इस्तेमाल करता था।

बरामदगी में एक गैस सिलेंडर, रियलमी नार्जो N53 मोबाइल, पिलास, सलाई रिंच, पेचकस, 4,610 रुपये नकद, एक आधार कार्ड तथा एक साइकिल शामिल है। बरामद मोबाइल का IMEI नंबर मुकदमे में दर्ज मोबाइल से मेल खाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजा दिया।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments