कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने खाद्यान का नही किया वितरण
बलिया : कमीशन बढ़ाने को लेकर बैरिया क्षेत्र के कोटेदारो ने वितरण व्यवस्था किया ठप पांच अगस्त वितरण तिथि होने के बावजूद क्षेत्र में कही भी कोटेदारों ने खाद्यान का नही किया वितरण।
कोटेदारों को शासन से वितरण के एवज में 90 रुपये प्रतिकुन्तल के हिसाब से कमीशन का भुगतान होता हैं। प्रदेश भर के कोटेदार 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन की मांग कर रहे हैं प्रदेश व्यापी इस आंदोलन के तहत बैरिया के कोटेदारों ने भी वितरण व्यवस्था का पूरी तरह से ठप रखा । कोटेदार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर राम, बबलू वर्मा, मनोज बारी, मोहित कुमार सहित दर्जनों कोटेदारो ने बताया कि प्रति कुंतल 90 रुपया कमीशन इस महंगाई के दौर में अपर्याप्त है इसे सरकार को बढ़ाना चाहिए।
By- Dhiraj Singh


No comments