11 लावारिश मोटरसाइकिलें 90 हजार रुपये में नीलाम
बलिया। ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस ने विभिन्न मामलों में लावारिश और निस्तारण योग्य 11 मोटरसाइकिलों की शनिवार को नियमानुसार नीलामी कराई। सभी वाहनों को कुल 90 हजार रुपये में नीलाम किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। नीलामी थाना गड़वार परिसर में गठित समिति की देखरेख में संपन्न हुई।
नीलामी समिति में उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी असगर अली, संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी अनिल कुमार राय और थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, नीलामी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी




No comments