पूर्व मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त
रेवती (बलिया) पूर्व मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान,विधानसभा बांसडीह के निषाद पार्टी के नेता अजय शंकर पांडेय कनक, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, भाजपा नेता मांडलू सिंह, सपा नेता पप्पू पांडेय, डॉ. एस बी यादव, पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी,
प्रमोद उपाध्याय,फेकू उपाध्याय,बिहारी पांडेय,महाबीर तिवारी आदि ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments