नगर सहित दर्जनों गांवों की 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल पेयजल आपूर्ति प्रभावित
रेवती (बलिया) तेज हवा व बारिश के चलते नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 30 घंटे से अधिक समय तक ठप्प रही। नगर सहित दर्जनों गांवों की एक लाख की आबादी प्रभावित रही। पेयजल आपूर्ति,लघु कुटीर उद्योग धंधे, आटा चक्की, इन्वर्टर , बैट्री आदि ठप्प रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह 8:56 हुसेनाबाद पावर प्लांट से लाईन ब्रेक डाउन हो गई। दोपहर एक बजे बिजली बहाल हुई। करीब 5 मिनट बाद आपूर्ति पुनः ठप हो गई। शाम को लगभग एक घंटा सप्लाई आने के बाद शुक्रवार को पूरी रात व शनिवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। नगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बद से बद्तर हो गई है। केबिल तार टूट कर लटकने, ट्रांसफार्मर जलने, ब्रेक डाउन, लोड तथा हल्की बारिश में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहना सामान्य बात हो गई है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments