दुबहर के दो केंद्रों पर तीन पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद
दुबहर। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को क्षेत्र के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। तीन पालियों में हुई परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर कुल 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा।
शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज, नगवां में तीनों पालियों में 238-238 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रत्येक पाली में सात-सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह केंद्र पर कुल 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
वहीं, राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज, दुबहर में प्रथम पाली में 217 में से 10, द्वितीय पाली में 221 में से 10 और तृतीय पाली में 217 में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां तीनों पालियों में कुल 30 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने पुलिस बल के साथ विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments