थाने में खड़े 48 वाहनों को लेकर पुलिस की अपील, कागजात प्रस्तुत कर कराएं अवमुक्त
मनियर, बलिया। मनियर थाने में लंबे समय से विभिन्न मामलों में खड़े वाहनों को लेकर पुलिस ने वाहन स्वामियों से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने की अपील की है। थाने में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 18 वाहन, जबकि अन्य मामलों में 30 वाहन लंबे समय से खड़े हैं।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने संबंधित वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के वैध कागजात प्रस्तुत कर नियमानुसार उन्हें अवमुक्त करा लें। पुलिस के अनुसार लंबे समय से वाहनों के थाने में खड़े रहने से परिसर में स्थान की समस्या भी बनी हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन स्वामियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को अवमुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित वाहन स्वामी समय रहते वैध कागजात प्रस्तुत कर वाहनों को अवमुक्त नहीं कराते हैं तो नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस ने वाहन स्वामियों से अनावश्यक विलंब न करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
रिपोर्ट : मनु तिवारी


No comments