गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
मनियर/बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के चांदू पाकड़ स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। गणेश चतुर्थी के दिन से ही मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी।
विसर्जन के अवसर पर गणेश पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य करते हुए माहौल को उत्सवमय बना दिया। जुलूस की शुरुआत चांदू पाकड़ स्थित राम-जानकी मठ से हुई, जो गंगापुर स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंचा। वहां दर्शन-पूजन के बाद जुलूस पुनः वापस लौटा और विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। गणेश पूजा समिति के युवकों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
रिपोर्ट - मनु तिवारी



No comments