मंदिर से घंटा चोरी करने वाला गिरफ्तार, परात भी बरामद
दुबहड़। चंदवक गांव स्थित शिवजी के मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने के मामले में दुबहड़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पीतल का घंटा और कुछ दिन पहले उदयपुरा स्थित काली मंदिर से चोरी हुई परात भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को चंदवक स्थित शिवजी के मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने चंदवक-शिवपुर चोरवां मार्ग से शशि कुमार पांडेय (45), निवासी चंदवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से दोनों मंदिरों से चोरी की गई सामग्री बरामद हुई।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।
डेस्क


No comments