Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होमगार्ड नामांकन: 704 अभ्यर्थियों में 20 चिकित्सा परीक्षण में अनफिट

 

होमगार्ड नामांकन: 704 अभ्यर्थियों में 20 चिकित्सा परीक्षण में अनफिट

683 अभ्यर्थी स्वस्थ घोषित, एक अभ्यर्थी रहा अनुपस्थित; अनफिट अभ्यर्थियों की 29 अक्टूबर को पुनः होगी चिकित्सा परीक्षा





बलिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड स्वयंसेवक नामांकन-2025 के तहत चिकित्सा परीक्षण में 20 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए हैं। परीक्षण के लिए बुलाए गए 704 अभ्यर्थियों में से 703 उपस्थित हुए थे। इनमें 683 अभ्यर्थियों को चिकित्सीय जांच में स्वस्थ घोषित किया गया। अनफिट घोषित अभ्यर्थियों की अपील पर अब 29 अक्टूबर 2026 को मंडलीय चिकित्सा बोर्ड, आजमगढ़ में पुनः चिकित्सा परीक्षा होगी।


होमगार्ड स्वयंसेवक नामांकन के तहत जनपद में चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई गई। विभाग की ओर से प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अभ्यर्थियों की सुविधा, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

20 अभ्यर्थियों को मिला दोबारा परीक्षण का मौका

चिकित्सा परीक्षण के दौरान 20 अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किया गया। इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने अपील की। उनकी अपील के आधार पर पुनः चिकित्सा परीक्षण के लिए 29 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। यह परीक्षण मंडलीय चिकित्सा बोर्ड, आजमगढ़ में होगा।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, बलिया आयुष सिंह के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चिकित्सा परीक्षण के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments